जहानाबाद, नवम्बर 23 -- जहानाबाद, निज संवाददाता। जहानाबाद नगर थाना क्षेत्र के टेनी बिगहा से पुलिस ने रविवार को छापेमारी कर 10 लीटर शराब बरामद किया है। हालांकि छापेमारी के दौरान बरामद शराब किसका था और किसने छुपाया था इसका कुछ भी अता-पता नहीं चल पाया। थाना अध्यक्ष मोहन सिंह ने बताया है कि शराब लावारिस हालत में झाड़ी से मिला है। पुलिस बरामद शराब के आधार पर उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर शराब तस्कर की पहचान करने में जुटी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...