समस्तीपुर, अगस्त 20 -- सरायरंजन। मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के हरपुर एलौथ चौक के निकट ट्रक पर लदे शराब को पुलिस ने बरामद किया। उक्त ट्रक पर करीब 144 लीटर शराब लदा हुआ था। शराब के साथ ट्रक चालक एवं खलासी को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है। गिरफ्तार चालक की पहचान बिदुपुर थाना के खरीका वार्ड छह निवासी बीरचंद्र भगत एवं खलासी की पहचान बिदुपुर थाना के ही मोहनपुर खजबट्टा निवासी अखिलेश कुमार के रूप में की गई। पुलिस ने बताया की गुप्त सूचना मिली की उक्त जगह पर ट्रक पर भारी मात्रा में शराब लदा हुआ है। सूचना पर छापेमारी की गई तो ट्रक से शराब बरामद किया गया है। चालक व खलासी से पूछताछ के बाद मंगलवार को दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.