खगडि़या, फरवरी 13 -- बेलदौर, एक संवाददाता। बिजली जेई भगीरथ झा के नेतृत्व में गठित छापेमारी दल ने नगर पंचायत के अलावा पचौत एवं सकरोहर पंचायत में छापामारी कर सात बिजली उपभोक्ताओं को मीटर बाइपास कर बिजली चोरी करने का दोषी पाया। दोषी पाए जाने वाले उपभोक्ताओं से चोरी की गई बिजली राजस्व के साथ ही पूर्व से बकाया बिजली विपत्र वसूली करने के लिए गुरुवार को थाना में आवेदन देकर मामला दर्ज करवाया गया है। जानकारी के मुताबिक बुधवार को जेई के नेतृत्व में म्बेलदौर, शेरबासा, धडक्का सिंह बासा, पचौत एवं भरना गांव में छापामारी कर संबंधित उपभोक्ताओं को बिजली चोरी कर जलाने का दोषी पाया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.