नोएडा, मई 9 -- दस्तावेजों में 1.86 करोड़ रुपये की खरीद और बिक्री दर्ज नहीं की कंपनी ने गलती मान 1.25 करोड़ रुपये राजकोष में जमा कराए नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। राज्य जीएसटी विभाग गौतमबुद्ध नगर की टीम ने गुरुवार को सेक्टर-58 स्थित कंपनी पर छापा मारा। जांच में फर्जी कागजों पर 12.55 करोड़ रुपये की खरीद दिखाकर कंपनी में 2.26 करोड़ रुपये की जीएसटी चोरी पकड़ी गई। राज्यकर, गौतमबुद्ध नगर, नोएडा जोन के अपर आयुक्त ग्रेट टू विवेक आर्य ने बताया कि पोर्टल पर डाटा विश्लेषण, एक सप्ताह तक रेकी और सूचना संकलन के आधार पर कंपनी पर छापा मारा गया। कंपनी पास्ता, मैकरॉनी, सोयाबड़ी, पापड़, नूडल बनाने वाले प्लांट और मशीनरी का निर्माण और बिक्री करती है। उन्होंने कहा कि कंपनी ने वर्ष 2019-20, 2022-23, 2023-24 और 2024-25 में 12.55 करोड़ रुपये की खरीद महज कागजी दिखाई औ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.