औरंगाबाद, जनवरी 16 -- दाउदनगर नगर परिषद ने प्रतिबंधित एकल उपयोग प्लास्टिक के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए शुक्रवार को शहर में व्यापक स्तर पर छापेमारी अभियान चलाया। यह अभियान नगर परिषद दाउदनगर के सहायक लोक स्वच्छता पदाधिकारी अमन कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल के सहयोग से संचालित किया गया, जिसमें शहर के प्रमुख व्यावसायिक क्षेत्रों में दुकानों और प्रतिष्ठानों की गहन जांच की गई। छापेमारी के दौरान चावल बाजार, बाजार रोड सहित अन्य व्यस्त इलाकों में स्थित दुकानों में थर्मोकोल से बने कप, प्लेट, गिलास और अन्य एकल उपयोग प्लास्टिक सामग्री बड़ी मात्रा में बरामद की गई। नगर परिषद की टीम ने मौके से हजारों की संख्या में थर्मोकोल और प्लास्टिक उत्पाद जब्त किए। कार्रवाई के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले नौ व्यावसायिक प्रतिष्ठानों से 2100 रुपये जुर्माने की वसू...