बस्ती, मार्च 7 -- बस्ती, निज संवाददाता। होली पर्व के दृष्टिगत खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने मिलावटखोरों के खिलाफ छापेमारी अभियान की शुरूआत कर दी है। गुरुवार को पहले दिन ग्रामीण क्षेत्रों में कार्रवाई हुई है। जिसमें 10 नमूने भरे गए। 60 किलो बेसन और 75 पैकेट नमकीन जब्त करते हुए नोटिस जारी की गई। छापेमारी के दौरान ग्राहकों को बिक्री के लिए रखे मिथ्या छाप 60 किलो बेसन, 75 पैकेट नमकीन जब्त कर ली गई। सहायक आयुक्त खाद्य वीके पांडेय के नेतृत्व में टीम फुटहिया स्थित नमकीन फैक्ट्री पर पहुंची। मिथ्या छाप नमकीन के 900 ग्राम वाले 75 पैकेट मौके पर बरामद हुए। टीम ने इसे तत्काल प्रभाव से सीज कर दिया। इसके अलावा तीन अलग-अलग बैरायटी की नमकीनों का नमूना भी लिया। जिला अभिहित अधिकारी धर्मराज मिश्र ने बताया कि संबंधित नमकीन की फैक्ट्री कन्हैया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.