रिषिकेष, फरवरी 6 -- बालश्रम की रोकथाम को जिला टास्क फोर्स ने शुक्रवार को ऋषिकेश में अभियान चलाया। इस दौरान दो स्थानों पर नाबालिग दुकानों में बालश्रम करते हुए मिले। उन्हें संरक्षण में लेने के बाद बाल कल्याण समिति देहरादून भेजा गया, जबकि, दुकान संचालकों के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज कराने के लिए कोतवाली में शिकायत दी गई है। टास्क फोर्स के सदस्य सुरेश उनियाल ने बताया कि मुक्त कराए गए नाबालिग 11 और 13 वर्ष के हैं। इनमें 11 वर्षीय बच्चा टायर सर्विस की दुकान में काम करता मिला, जबकि 13 वर्षीय नाबालिग से फर्नीचर की दुकान में बालश्रम कराया जा रहा था। बताया कि दोनों ही नाबालिगों के परिजनों को भी इस बाबत जानकारी दी गई है। फिलहाल उन्हें देहरादून में बाल कल्याण समिति ले जाया गया है। वहीं, कोतवाल कैलास चंद्र भट्ट ने बताया कि तहरीर मिलने पर दुकान संचालकों के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.