जहानाबाद, अक्टूबर 12 -- करपी। निज संवाददाता। शहर तेलपा पुलिस ने अभियान चलाकर पांच वारंटी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। विधानसभा आम चुनाव को लेकर शहर तेलपा पुलिस के द्वारा लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस के द्वारा फरार वारंटी के खिलाफ लगातार सूचना संकलित किया जा रहा है तथा इनकी गिरफ्तारी सुनिश्चित की जा रही है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कुर्की जब्ती एवं लाल वारंटी भोगापुर निवासी द्वारिक राजवंशी को गिरफ्तार किया गया। अबगिल्ला गांव निवासी संजय मिस्त्री एवं विजय मिस्त्री को गिरफ्तार किया गया। दोनों सगे भाई हैं। इनके खिलाफ इश्तहार निर्गत था। इनकी गिरफ्तारी मेहंदिया थाना क्षेत्र के उसरी बाजार से किया गया। महावीर गंज गांव निवासी जितेंद्र यादव तथा मधेश्वर यादव को उनके गांव से गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। इस प्रकार कुल प...