जहानाबाद, फरवरी 7 -- मखदुमपुर, निज संवाददाता टेहटा थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर विभिन्न कांडों में फरार चल रहे चार लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। इस मामले की जानकारी देते हुए टेहटा थाना अध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र के कलानोर गांव से संजीव मांझी, टेहटा ग्रिड रोड से संजय मिस्री, कारू मिस्ट्री एवं नवलकिशोर को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा है। बराबर थाने की पुलिस ने शुक्रवार की रात गुप्त सूचना के आधार पर अकबरपुर गांव में छापेमारी की। छापेमारी में फरार चल रहे वारंटी दीपन यादव उर्फ अवधेश यादव को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद उसे जेल भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...