मोतिहारी, जनवरी 31 -- पहाड़पुर। पुलिस ने विभिन्न गांवों में छापेमारी कर शराब के नशे में छह पियक्कड़ों को गिरफ्तार कर शुक्रवार को जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि गिरफ्तार नशेबाजों में बलुआ एकौना गांव निवासी विनेश्वर कुमार,सरेया मिश्राइन टोला गांव निवासी भीम राउत व दीपक दास,सटहा दुबे टोला गांव निवासी राजेन्द्र कुमार,नौतन थाना अंतर्गत डबरिया गांव निवासी रामायण मांझी,मझौलिया थाना अंतर्गत लालसरैया गांव निवासी सुनील महतो को शराब के नशे में गिरफ्तार किया गया है। मेडिकल टेस्ट में शराब पीने की पुष्टि होने के बाद उक्त सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। छापेमारी टीम में थानाध्यक्ष श्री कुमार,अपर थानाध्यक्ष अमन कुमार,पीएसआई चंद्रकांत मौर्य,सूरज कुमार सहित सशस्त्र पुलिस बल शामिल थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...