रायबरेली, फरवरी 24 -- रायबरेली। जिला आबकारी अधिकारी के नेतृत्व में आबकारी निरीक्षक क्षेत्र पांच की टीम ने कई स्थानों पर दबिश दी। टीम ने गदागंज पुलिस के साथ पम्पापुर में अवैध कच्ची शराब बनाने के अड्डों पर कार्रवाई की। इस दौरान लगभग 50 किलोग्राम लहन नष्ट किया गया। 30 लीटर कच्ची शराब बरामद हुई। आबकारी अधिकारी ने बताया कि दो पर मामला दर्ज कराया गया। उन्होंने कहा कि कच्ची शराब की धरपकड़ में अभियान जारी रहेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...