जहानाबाद, दिसम्बर 8 -- कुर्था, निज संवाददाता गुप्त सूचना के आधार पर कुर्था पुलिस ने सचई मठिया में छापेमारी कर सात लीटर देशी शराब के साथ एक महिला को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार महिला सचई मठिया निवासी कमला देवी है। पुलिस ने बताया कि यह कार्रवाई कानून व्यवस्था बनाए रखने और अवैध शराब की बिक्री को रोकने के लिए की गई है। गिरफ्तार महिला के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। कुर्था पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी तरह के गैर कानूनी कार्य में लिप्त लोगों के विषय में आम नागरिक सूचना दे सकते हैं उनकी पहचान को गुप्त रखा जायेगा। संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि इस तरह के अवैध कृत्यों पर अंकुश लगाया जा सके।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...