मोतिहारी, जनवरी 7 -- बंजरिया। बंजरिया पुलिस ने मंगलवार की शाम छापेमारी कर एक दुकान से देशी चुलाई शराब बेचने और पीने के आरोप में छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सभी को चैलाहा लाला टोला से गिरफ्तार किया गया है। दस लीटर देशी चुलाई शराब के साथ आरोपी पुनदेव महतो (40)को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी घर के पास चुलाई शराब बेच रहा था। वहीं शराब पीने के आरोप में नगर थाना क्षेत्र के मानसपुर के मो एतराज (40), बंजरिया थाना के मोखलिसपुर निवासी बिंदेश्वरी (36) झख़िया के अनिल (26),ब्रह्मपुरी के भूटन (28) व तुरकौलिया थाना के शंकर सरैया के मो हसनैन (40) को गिरफ्तार किया गया है। बंजरिया पुअनि रंधीर कुमार ने गिरफ्तार किया है। बंजरिया थानाध्यक्ष रमेश कुमार ने बताया कि सभी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.