जहानाबाद, दिसम्बर 8 -- काको, निज संवाददाता। पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार के निर्देश पर अपराधियों एवं वारंटियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में काको थाना की पुलिस ने सैदपुर गांव में छापेमारी कर तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। मामले में थाना अध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि विजय यादव, पंकज यादव, टुनटुन यादव गांव में देखे जा रहे हैं। सूचना के बाद टीम गठन कर की गई छापेमारी में तीनों को गिरफ्तार कर न्यालय में प्रस्तुत किया गया है। गिरफ्तार तीनों पर न्यालय ने एनबीडब्ल्यू वारंट निर्गत था ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...