खगडि़या, फरवरी 16 -- बेलदौर, एक संवाददाता मद्य निषेध विभाग के टीम द्वारा बेलदौर बस्ती में संचालित उमेश एवं प्रकाश साह की दुकान में छापेमारी कर लगभग डेढ़ किलो गांजा बरामद किया गया। जबकि इस क्रम में इसमें संलिप्त कारोबारी फरार हो गया। जानकारी के मुताबिक लोगों से मिली इनपुट पर मद्य निषेध विभाग के द्वारा शनिवार की संध्या में दोनों दुकानों की तलाशी ली गई। जिसमें गांजा बरामद किया गया। सूत्रों के मुताबिक टीम को सूचना मिली थी कि दुकान की आड़ में गांजा एवं शराब की बिक्री की जा रही है। इसी सूचना पर दोनों दूकान में छापामारी की गई। थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि जिला मद्य निषेध विभाग के टीम के द्वारा छापेमारी किए जाने की खबर है जिसमें कारोबारी फरार हो गया। हलांकि कारोबारी के फरार हो जाने की बात प्रत्यक्षदर्शियों को हजम नहीं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.