आरा, अक्टूबर 10 -- -केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल के साथ चलाया जा रहा अभियान निज संवाददाता। बिहिया और जगदीशपुर में भयमुक्त, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण माहौल में विधानसभा चुनाव संपन्न कराने को लेकर पुलिस फुल एक्शन मोड में आ गयी है। इसे लेकर केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च, छापेमारी और सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। अभियुक्तों की गिरफ्तारी के साथ अवैध हथियार और शराब की बरामदगी को लेकर भी छापेमारी की जा रही। शुक्रवार को बिहिया थानाध्यक्ष सुंदरेश्वर कुमार दास और दारोगा राम कुमार ने छापेमारी कर ट्रेन लूट की फरारी नगर के जज बाजार निवासी करण जायसवाल को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपित पर बक्सर रेल थाने में मामला दर्ज था, जिस पर स्थायी वारंट जारी हो गया था। पुलिस बहुत दिनों से तलाश कर रही थी। जगदीशपुर थानाध्यक्ष राजीव रंजन ने बताया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.