चंदौली, जनवरी 7 -- सकलडीहा, हिन्दुस्तान संवाद। सकलडीहा कस्बा सहित आसपास मंगलवार को बिजली विभाग की विजिलेंस टीम ने छापेमारी की। छापेमारी के दौरान चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। वहीं 65 उपभोक्ताओं का बकाया होने पर बिजली काट दी गई। एक्सईएन विपिन कुमार और एसडीओ सियाराम यादव के निर्देश पर विजलेंस और बिजली के अधिकारियों ने संयुक्त रूप से अभियान चलाया।इस क्रम में अमावल, खोर और नोनार में जेई मनीष कुमार के नेतृत्व में कैम्प लगा। इस दौरान नोनार गांव में बिजली बिल बकाया होने पर 20 उपभोक्ताओं का कनेक्शन काटा गया और चार पर मुकदमा दर्ज किया गया। इसके साथ अमावल और खोर गांव में भी 45 लोगों का कनेक्शन काटा गया। जेई मनीष कुमार ने कहा बकाए बिल का भुगतान कर छूट प्राप्त कर सकते है। कहा कि अगर बिल जमा नहीं किया गया तो कनेक्शन काटने से लेकर मुकदमा दर्...