अयोध्या, जून 22 -- सोहावल,संवाददाता। स्वास्थ्य व्यवस्था को पटरी पर लाने की कवायद के तहत मुख्य चिकित्साधिकारी सुशील बालियान की ओर से निजी नर्सिग होम की जाँच और कार्र्रवाई जारी है। रविवार को निरीक्षण के बाद मानक पूरे न होने का कारण सीएमओ ने चार नर्सिग होम के आपरेशन थियेटर को सील करवा दिया। सीएमओ के निरीक्षण में अधिकतर निजी प्रेक्टिशनर मौके पर नहीं पाये गये। सीएमओ के नेतृत्व में पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम ने क्षेत्र के साहू मेडिकल अस्पताल,न्यू लाइफ केयर,सोहावल अस्पताल तथा न्यू लाइफ केयर सेंटर सब्जी मंडी जुबेरगंज पर छापामारी की। इस दौरान अधिकतर में नर्स तथा प्रसव से संबधित डाक्टर नदारद मिले। कहीं-कहीं गंदगी एवं मरीजों की देखभाल में खामियां पाये जाने पर सीएमओ ने कुछ संचालको को कड़ी फटकार लगाते हुए सेंटर के चार केंद्रो के आपरेशन थियेटर को सील...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.