मोतिहारी, दिसम्बर 16 -- रक्सौल। उत्पाद अंचल की मध निषेध की टीम ने कौड़ीहार आईसीपी बाइपास के पास एक टेम्पो में छापेमारी कर 70 पीस केन बियर सहित एक तस्कर दिनेश कुमार कौड़ीहार चौक निवासी को गिरफ्तार किया। उत्पाद इंस्पेक्टर सोनू कुमार ने बताया कि नेपाल से शराब की एक बड़ी खेप कौड़ीहार आईसीपी बाइपास होकर भारत लाई जाने की सूचना मिली। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते पुलिस जवानों की विशेष टीम गठित कर जांच की गयी। चेकिंग के दौरान टेम्पो में छुपायी गयी केन बीयर की खेप बरामद की गयी। मौके से तस्कर को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी के खिलाफ बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत केस दर्ज कर बरामद बीयर व टेम्पू को जब्त कर लिया गया है। गिरफ्तार तस्कर को मोतिहारी न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...