जहानाबाद, दिसम्बर 6 -- जहानाबाद, निज प्रतिनिधि। फरार अभियुक्तों और शराब के धंधेबाजों को पकड़ने के लिए की जा रही छापेमारी के क्रम में शुक्रवार की देर रात तक विभिन्न थाने की पुलिस में आठ लोगों को गिरफ्तार किया जिसमें शराब मामले के भी आरोपित शामिल हैं। साथ ही बड़े पैमाने पर जावा महुआ नष्ट कर शराब बनाने के धंधे बाजों के मंसूबे को भी पुलिस ने विफल किया। खबर के अनुसार नगर थाने की पुलिस ने निजामुद्दीनपुर गांव के श्याम यादव, हुलासगंज थाने की पुलिस ने घोसी थाना क्षेत्र के बंसी विगहा निवासी धर्मवीर कुमार और परस विगहा थाने की पुलिस ने मिस्र विगहा निवासी विनोद कुमार के अलावे नगर थाने की पुलिस ने धानाडिहरी के अभय कुमार को गिरफ्तार किया। बीएनएस की विभिन्न धाराओं एवं उत्पाद अधिनियम के मामले में उक्त गिरफ्तारियां की गई। यह भी बताया गया है कि खोजबीन के क्रम...