उन्नाव, दिसम्बर 17 -- उन्नाव। किसानों को गुणवत्ता उर्वरक व उचित दर पर उपलब्ध कराने के लिए डीएम की ओर से गठित तीन सदस्यीय टीम ने 34 उर्वरक और बीज दुकानों का निरीक्षण कियाा। निरीक्षण में सौम्या खाद भंडार दीवारा कलां सिरोसी का लाइसेंस निलंबित किया गया। संदिग्ध स्टाक से 8 नमूने लिए। 11 प्रतिष्ठानों को कारण बताओं नोटिस जारी की गई। उप कृषि निदेशक रविचंद्र प्रकाश व संबंधित उप जिलाधिकारी द्वारा सदर व बीघापुर तहसील, जिला कृषि अधिकारी शशांक व एसडीएम ने बांगरमऊ व सफीपुर तहसील, वरिष्ठ प्राविधिक ग्रुप ए अनुराग कुमार व संबंधित उप जिलाधिकारी ने हसनगंज व पुरवा की उर्वरक दुकानों पर सघन छापेमारी का अभियान चलाया। जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि नमूनो को परीक्षण के लिए प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। कहा कि उर्वरकों का वितरण पीओएस के माध्यम से खतौनी के अनुसार ही कर...