पाकुड़, फरवरी 20 -- हिरणपुर। गुप्त सूचना पर गुरुवार की देर शाम तोड़ाई के निकट पुलिस ने छापेमारी कर अवैध कोयला परिवहन का भंडाफोड़ किया। इस दौरान दो मोटरसाइकिलों पर अवैध रूप से कोयला ले जाया जा रहा था। पुलिस को देखते ही दोनों मोटरसाइकिल चालक वाहन छोड़कर मौके से भाग निकले। पुलिस ने उनका पीछा भी किया, लेकिन वे फरार होने में सफल रहे। पुलिस ने दोनों मोटरसाइकिलों से करीब दो-दो क्विंटल कोयला बरामद कर जब्त कर लिया है। इस मामले में हिरणपुर थाना कांड संख्या 10/26 में भारतीय न्याय संहिता की धारा 317(2) एवं कोल माइंस एक्ट की धारा 3(ii) के अंतर्गत अज्ञात चोरों के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है। इस बावत थाना प्रभारी विनय कुमार ने बताया कि क्षेत्र में अवैध कोयला चोरी एवं अन्य गतिविधियों पर पुलिस की पैनी नजर है। इस तरह के अवैध कार्यों को करने वाले लोगों पर ...