मोतिहारी, फरवरी 8 -- बंजरिया, एसं। बंजरिया पुलिस ने छापेमारी कर अलग अलग जगह से देशी चुलाई और अंग्रेजी शराब बरामद किया है। शराब बेचने के आरोप में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी खड़वा मुशहरी टोला से हुई है । पांच लीटर देशी चुलाई शराब बेचते हुए आरोपी रवि कुमार को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी अपने घर के पास चुलाई शराब बेंच रहा था। गुप्त सूचना के आधार पर दरोगा टोला स्थित राजू डीलर के गोदाम के सामने फील्ड में रखे बोरा में दो कार्टून में 96 पीस अंग्रेजी शराब बरामद किया गया है। तस्कर की पहचान की जा रही है। बंजरिया थानाध्यक्ष रमेश कुमार महतो ने बताया कि तस्कर की पहचान की जा रही है। तस्कर की पहचान कर जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...