मुंगेर, जनवरी 16 -- मुंगेर, एक प्रतिनिधि। कोतवाली थाना पुलिस ने गुरुवार को गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए गुलजार पोखर इलाके से अवैध अंग्रेजी शराब की खेप बरामद की है। इस दौरान पुलिस ने शराब के एक कारोबारी को गिरफ्तार भी किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार कोतवाली थाना के सहायक अवर निरीक्षक करण कुमार यादव को सूचना मिली थी कि, गुलजार पोखर क्षेत्र में अंग्रेजी शराब की डिलीवरी होने वाली है। सूचना मिलते ही सहायक अवर निरीक्षक ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक विशेष टीम का गठन किया और गुलजार पोखर में छापेमारी की। छापेमारी के दौरान पुलिस ने करीब 8 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की। मौके पर ही शराब कारोबार में संलिप्त विक्रम कुमार उर्फ गोलू कुमार, पिता श्याम प्रसाद वर्मा, निवासी गुलजार पोखर को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने बरामद शराब को जब्त कर लि...