धनबाद, मार्च 8 -- सिजुआ, प्रतिनिधि। जोगता थाना क्षेत्र के मोदीडीह कोलियरी क्षेत्र में संचालित तेतुलमुड़ी आउटसोर्सिंग पैच के सिजुआ कॉलोनी छोर में गुप्त सूचना पर जोगता पुलिस व सीआईएसएफ ने संयुक्त रूप से छापेमारी की। इस दौरान झाड़ियों में छिपाकर रखे कोयले को जब्त किया। हालांकि मशीन मंगवाकर इस कोयले को वहीं पर क्रस कर दिया गया। इस दौरान अवैध कोयले के धंधेबाज फरार हो गया। बताया जाता है कि सीआईएसएफ व पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि पैच के बगल में आउटसोर्सिंग से निकाले गए काफी मात्रा में कोयला तस्करी के लिए भंडारण किया गया था। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए संयुक्त टीम ने छापेमारी कर पैच के इर्द गिर्द झाड़ियों में अलग अलग जगह रखे गये कोयले को जब्त किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.