सीतामढ़ी, जनवरी 20 -- पुपरी। विधुत आपूर्ति अवर प्रमंडल पुपरी के सहायक अभियंता धीरेंद्र कुमार धीरज के नेतृत्व में गठित दल ने ऊर्जा की चोरी रोकथाम को लेकर छापेमारी की। इस क्रम में पुपरी गांव के वार्ड 04 में दिलचन्द पासवान के पुत्र लक्ष्मी पासवान को ऊर्जा चोरी करते रंगेहाथों पकड़ लिया गया है। इस सम्बंध में कनीय अभियंता रविभूषण ने पुपरी थाने में एफआईआर कराई है। लक्ष्मी पासवान पर 50 हजार 425 रुपए का जुर्माना लगाया गया है। इसके अतिरिक्त कम्पाउंडिंग चार्य देय होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...