भागलपुर, फरवरी 13 -- बाथ थाना पुलिस ने गुप्त सुचना पर दो अलग-अलग स्थानों में छापेमारी कर देसी एवं विदेशी शराब बरामद किया है। बताया गया कि असरगंज स्टैंड के समीप मिल्की टोला, निवासी के गुमटी से तीन बोतल विदेशी शराब बरामद कर तस्कर आजाद कुमार को गिरफ्तार किया गया। यह विदेशी शराब प्रति बोतल 750 एमएल का है। गिरफ्तार आरोपी को पुलिस ने न्यायालय भेज दिया है। इधर, कुमैठा पंचायत के सुल्तानपुर में छापेमारी कर संतन चौधरी के घर से छह लीटर‌ महुआ शराब बरामद किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...