औरैया, फरवरी 24 -- औरैया, संवाददाता। जिले में अवैध खनन और ओवरलोडिंग पर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मौरंग मंडी में छापेमारी की। जिससे ओवरलोडिंग करने वालों में हड़कंप मच गया। उपजिलाधिकारी और खनन अधिकारी की संयुक्त टीम ने सुबह करीब 6:15 बजे मंडी पहुंचकर छापेमारी की। अलग-अलग जगहों पर रोकवाकर 22 डंपरों के कागजात चेक किए। जांच के दौरान अनियमितता पाए जाने पर चार डंपरों को सीज कर दिया, जबकि संबंधित वाहन मालिकों पर कुल दो लाख 45 हजार रुपये का जुर्माना लगाया। तड़के हुई इस कार्रवाई से ओवरलोड डंपर संचालकों में हड़कंप मच गया। एक मंडी संचालक के खिलाफ एसडीएम ने कोतवाली में तहरीर दी है। जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। डीएम डा. इंद्रमणि त्रिपाठी के निर्देश पर प्रशासनिक टीम ने मंडी परिसर के अलावा आसपास के कई स्थानों पर भी डंपरों को रोककर जांच की। अध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.