मुरादाबाद, मार्च 18 -- भोजपुर पुलिस ने मंगलवार की सुबह अवैध पशु कटान करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया, जिसमें मुखबिर की सूचना पर थाना पुलिस ने ताजपुर माफी के पास रसलपुर नगला में छापेमारी कर करीब पांच कुंतल 40 किलो मीट और खाल सहित काटने के उपकरण आदि जब्त कर लिए। पुलिस ने जीशान, जफर, अली, अजीम, कलुआ, रिजवान, फहीम, निवासीगण भूड़े का चौराहा, मीना मस्जिद, बकरी का हाता, गलशहीद, मुरादाबाद के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.