रामपुर, फरवरी 19 -- बुधवार को शाहबाद में खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से खाद्य सचल प्रयोगशाला के माध्यम से विशेष अभियान चलाया गया। अभियान का उद्देश्य आमजन को सुरक्षित खाद्य एवं पेय पदार्थ उपलब्ध कराना और खाद्य पदार्थों में मिलावट पर प्रभावी रोकथाम करना रहा। जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी के निर्देश पर संचालित इस अभियान का नेतृत्व सहायक आयुक्त (खाद्य) एवं अभिहित अधिकारी सुनील कुमार शर्मा ने किया। अभियान के तहत तहसील शाहबाद के मेन मार्केट, शहजादनगर मार्केट और तोपखाना गेट साप्ताहिक बाजार में पकौड़ी निर्माताओं, खाद्य तेल, मसाले और दाल विक्रेताओं की जांच की गई। खाद्य सचल प्रयोगशाला द्वारा चटनी, मसाले, पकौड़ी, दाल सहित कुल 56 खाद्य पदार्थों की मौके पर जांच की गई, जिसमें 18 नमूने प्रथमदृष्टया मानकों पर फेल पाए गए। संबंधित खाद्य कारोबारियों को चेतावन...