सहारनपुर, अप्रैल 18 -- मिर्जापुर पुलिस ने गांव नागल माफी के एक स्थान पर छापेमारी कर एक जिला बदर हिस्ट्रीशीटर बदमाश को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पकड़े गए हिस्ट्रीशीटर बदमाश का चालान कर जेल भेज दिया है। मिर्जापुर थाने में तैनात अतिरिक्त इंस्पेक्टर और उनकी टीम ने एक सूचना के आधार पर गांव नागल माफी में एक स्थान पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान पुलिस ने ओमबीर पुत्र बनवारी निवासी ग्राम नागल माफी थाना मिर्जापुर जिला सहारनपुर को गिरफ्तार कर लिया। अतिरिक्त इंस्पेक्टर अजय कुमार ने बताया कि अपर जिला मजिस्ट्रेट वित्त एवं राजस्व सहारनपुर द्वारा पकड़े गए हिस्ट्रीशीटर बदमाश को छह माह के लिए जिला बदर किया था, लेकिन इसके बावजूद वह जिले की सीमा में घूम रहा था। पकड़े हिस्ट्रीशीटर बदमाश पर पहले आधा दर्जन मुकदमे दर्ज है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.