चित्रकूट, फरवरी 24 -- चित्रकूट। संवाददाता सहायक आयुक्त खाद्य शशांक त्रिपाठी की अगुवाई में टीम ने विशेष अभियान चलाते हुए खाद्य पदार्थों के पांच सैंपल संग्रहीत किए। जिनको जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा। सहायक आयुक्त ने बताया कि मुख्यालय कर्वी स्थित खोवा मंडी में दो नमूने लेने के साथ ही करीब 50 किलो खोवा नष्ट कराया गया है। यह खोवा स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होने वाला था। बताया कि अभियान के दौरान अब तक 38 नमूने भरे जा चुके है। टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी रत्नाकर सिंह, विनय कुमार शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...