सहारनपुर, फरवरी 24 -- मंडी थाना क्षेत्र की पीर वाली गली स्थित इरफान डेंटल लैब पर मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने छापेमारी कर कार्रवाई की। मौके पर आवश्यक दस्तावेज न मिलने पर लैब को सील कर संचालक को नोटिस थमा दिया गया। कार्रवाई के दौरान इलाके में हड़कंप मच गया और आसपास के झोलाछाप दुकानों के शटर गिराकर रफू चक्कर हो गए। स्वास्थ्य विभाग को लगातार शिकायतें मिल रही थीं, जिसके बाद एसीएमओ डॉ. कुणाल जैन के नेतृत्व में टीम मौके पर पहुंची। टीम को क्लिनिक बंद मिला। इसके बाद संचालक को मौके पर बुलाकर क्लिनिक खुलवाया गया। जांच के दौरान अंदर डेंटल उपकरण और अन्य सामग्री मिली, लेकिन संचालक आवश्यक लाइसेंस और पंजीकरण से संबंधित दस्तावेज मौके पर नहीं दिखा सका। प्राथमिक जांच में अनियमितताएं मिलने पर एसीएमओ ने लैब को सील कर दिया। साथ ही संचालक को तीन दिन के...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.