बागपत, जनवरी 29 -- बागपत। झोलाछाप डॉक्टरों के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग ने अभियान छेड़ दिया है। डीएम अस्मिता लाल के निर्देश पर छापेमारी करते हुए क्लीनिकों को बंद कराया और नोटिस जारी किए गए है। स्वास्थ्य विभाग की इस कार्रवाई से झोलाछाप डॉक्टरों में हड़कंप मच गया है। बागपत सीएचसी के अधीक्षक डॉ. विभाष राजपूत के नेतृत्व में अग्रवाल मंडी टटीरी क्षेत्र में कई ऐसे क्लीनिक और दुकानें पाई गईं, जो बिना किसी वैध चिकित्सा योग्यता और पंजीकरण के संचालित हो रही थीं। कार्रवाई की सूचना फैली तो कुछ झोलाछाप चिकित्सक दुकानें बंद कर मौके से फरार हो गए। निरीक्षण के दौरान मौके पर पाए गए दो व्यक्तियों में जोगेंद्र पुत्र रघुवीर सिंह और राममोहन पुत्र बलबीर सिंह निवासी टटीरी को तत्काल नोटिस जारी किया गया। तीन दिनों के भीतर अपनी वैध चिकित्सा डिग्री और पंजीकरण से संबंधित अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.