बगहा, मार्च 27 -- बेतिया, बेतिया कार्यालय। नगर निगम प्रशासन ने एक बार फिर सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ छापेमारी शुरू कर दी है। हालांकि इसके बाद उसका दांव उल्टा पड़ गया। गुरुवार को मीनाबाजार क्षेत्र में प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ छापेमारी करने पहुंची नगर निगम की छापेमारी टीम को लोगों के जबर्दस्त विरोध का सामना करना पड़ा। इस दौरान बाजार के व्यवसायियों ने नगर निगम की टीम को खदेड़ना शुरू कर दिया। टीम में शामिल निगम कर्मी जान बचाने के लिए घटनास्थल से भागने लगे। इसी बीच सूचना पर पुलिस पहुंच गई। तब जाकर नगर निगम के कर्मियों ने राहत की सांस ली। पुलिस ने मामले को शांत कराया। इसके बाद कुछ दुकानों से प्लास्टिक जब्त कर टीम ने नौ हजार रुपये जुर्माना राशि वसूल लौट गई। हालांकि मौके की नजाकत को समझते हुए कुछ ही देर में टीम नगर निगम लौट गई। जानक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.