रामपुर, फरवरी 20 -- होली पर लोगों को सुरक्षित खाद्य एवं पेय पदार्थ उपलब्ध कराए जाने तथा खाद्य पदार्थों में मिलावट पर प्रभावी रोकथाम हेतु सहायक आयुक्त (खाद्य)/अभिहित अधिकारी सुनील कुमार शर्मा के निर्देशन में विशेष छापामार अभियान चलाया गया। विशेष अभियान के दौरान मोहल्ला सराय गेट, रामपुर स्थित आराध्या डेरी से पवन पुत्र किशन लाल के यहां से घी का एक नमूना संग्रहित किया गया। इसी क्रम में सराय गेट भैंस खाना, रामपुर स्थित अली हुसैन डेरी से अली हुसैन पुत्र प्यारे के प्रतिष्ठान से घी का एक नमूना लिया गया तथा गुणवत्ता के संदेह पर लगभग 90 किलोग्राम घी को सीज किया गया। मौके पर डेरी बिना खाद्य पंजीकरण के संचालित पाई गई, जिस पर संबंधित खाद्य कारोबारकर्ता को नियमानुसार आवश्यक निर्देश दिए गए। इस प्रकार घी के कुल दो विधिक नमूने संग्रहीत कर जांच हेतु प्रयोग...