जहानाबाद, नवम्बर 27 -- करपी, निज संवाददाता। पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार के निर्देश पर चलाए गए विशेष छापेमारी अभियान में अलग-अलग गांव से चार वारंटी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पाठक चक गांव निवासी राकेश यादव उर्फ राकेश कुमार तथा मनोज कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। दोनों के खिलाफ गिरफ्तारी का वारंट निर्गत था। पुरवारी मठिया गांव से अंकुर कुमार तथा मखमिलपुर गांव से विकास कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।इन दोनों के खिलाफ भी गिरफ्तारी का वारंट निर्गत था, जिसे गिरफ्तार करने के उपरांत जेल भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...