खगडि़या, जून 10 -- बेलदौर । एक संवाददाता पुलिस ने पनशलवा एवं बलैठा गांव में अलग-अलग छापामारी कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर सोमवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। गिरफ्तार आरोपी का पहचान डुमरी पंचायत के पनशलवा गांव निवासी राजेश कुमार उर्फ टनटन सिंह के पुत्र संतोष कुमार एवं बलैठा पंचायत के संतोष कुमार उर्फ संतोष झा के रूप में की गई है। इधर थानाध्यक्ष परशुराम सिंह ने बताया कि गिरफ्तार दोनों आरोपियों पर थाना में मामला दर्ज था। जिसमें पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। दोनो को पुलिस ने रविवार की रात में रात्रि गश्ती के दौरान गिरफ्तार किया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.