रुडकी, जनवरी 13 -- ऊर्जा निगम ने बकाया वसूली के साथ-साथ बिजली चोरी के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। मंगलवार सुबह विजिलेंस और स्थानीय टीमों ने अलग-अलग क्षेत्रों में छापेमारी कर 26 घरों में बिजली चोरी पकड़ी। इसके साथ ही करीब छह लाख रुपये का बकाया दबाए बैठे दो उपभोक्ताओं के कनेक्शन भी काट दिए गए। मंगलवार को देहरादून से ऊर्जा निगम की विजिलेंस टीम रामनगर बिजली घर पहुंची। यहां से स्थानीय टीम को साथ लेकर विजिलेंस ने रामपुर और गुलाब नगर में चेकिंग अभियान चलाया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...