शाहजहांपुर, मई 23 -- तिलहर, संवाददाता। बिजली निगम की टीम ने नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में छापेमारी कर बिजली चोरी पकड़ने का सफल अभियान चलाया। गुरुवार को एसडीओ हरेंद्र कुमार राहुल के नेतृत्व में बिजली विभाग की टीम ने तड़के सुबह नगर क्षेत्र और बंथरा गांव में छापेमारी की। टीम ने अवैध रूप से कटिया डालकर बिजली चोरी करते हुए 13 लोगों को पकड़ा। इनके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 135 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। एसडीओ ने बताया कि बंथरा क्षेत्र में 9 बिजली बकाया उपभोक्ताओं के कनेक्शन भी काटे गए और उन्हें बिजली बिल जमा कराने की चेतावनी दी गई है। इस अभियान के दौरान परविंदर यादव, आशु सक्सेना, सरताज, मोहम्मद दीन, राज शर्मा और केशव जैसे कर्मचारी भी मौजूद रहे। एसडीओ ने जनता से अपील की है कि बिजली चोरी न करें, क्योंकि इसके लिए कड़ी कार्रवाई की जाएगी।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.