रुडकी, मार्च 19 -- गो संरक्षण स्क्वायड और स्थानीय पुलिस की टीम ने बुधवार को छापेमारी करते हुए 175 किलो प्रतिबंधित मांस और पशु काटने के उपकरण बरामद किए। जबकि पशु कटान के आरोपी मौके से भागने में कामयाब रहे। पुलिस ने आरोपियों को चिन्हित करते हुए उनके खिलाफ मामला दर्ज दिया है। साथ ही मामले की पड़ताल शुरू कर दी। पुलिस को सूचना मिली की खेड़ी शिकोहपुर गांव के जंगल में कुछ लोग संरक्षित पशु का कटान कर रहे हैं। सूचना पर गो संरक्षण स्क्वायड टीम और भगवानपुर पुलिस ने छापेमारी की। पुलिस की टीम को आता देखकर पशु कटान करने वाले लोग मौके से फरार हो गए। इस दौरान पुलिस ने मौके से 175 किलो मांस व पशु कटान के उपकरण बरामद किए। इसके बाद टीम ने फरार आरोपियों को चिह्नित कर उनके खिलाफ गोवंश अधिनियम की धारा में मामला दर्ज कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.