गढ़वा, फरवरी 10 -- रंका। एसपी के निर्देश पर थाना प्रभारी रवि केशरी ने सोमवार को सघन अभियान चला कर देशी महुआ शराब के कई ठिकानों पर छापामारी कर जावा महुआ को तत्काल नष्ट कर दिया। थाना प्रभारी ने बताया थाना क्षेत्र के पूरेगाड़ा गांव के नदी के किनारे अवैध रूप से बड़े पैमाने पर शराब का कारोबार करने की सूचना थी। सूचना क आलोक में उक्त स्थल पर पहुंचकर छापेमारी की गई। छापेमारी में 350 क्विंटल जावा महुआ को बरामद कर नष्ट कर दिया गया। आरोपियों पर मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि यह अभियान थाना क्षेत्र के कई गांव में भी निरंतर जारी रहेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...