फिरोजाबाद, जनवरी 29 -- जनपद के अरांव कस्बा में पुलिस एवं सप्लाई विभाग की टीम ने एक मकान में संयुक्त रूप से छापा मारा। इस दौरान 100 घरेलू गैस सिलेंडरों को जब्त किया है। इसमें 45 सिलेंडर भरे हुए पाए गए। कार्यवाही के दौरान आसपास के लोगों में अफरा तफरी मच गई। गुरुवार शाम को इलाका पुलिस और सप्लाई विभाग की टीम ने विकासखंड कार्यालय के सामने एक मकान पर छापा मार दिया। बड़ी संख्या में घरेलू गैस के सिलेंडर मकान से बरामद किए गए। कार्यवाही देर रात तक चलती रही। इस दौरान कस्बा के बाजार में अफरा तफरी मच गई। मकान के आसपास काफी लोगों की भीड़ इकट्ठी हो गई। सप्लाई विभाग की टीम का नेतृत्व सप्लाई इंस्पेक्टर एके गौतम कर रहे थे। इस संबंध में थाना प्रभारी अरांव ऋषि कुमार ने बताया कि कस्बा स्थित एक बंद मकान से कार्यवाही के दौरान घरेलू गैस के करीब 100 सिलेंडर बरामद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.