लातेहार, नवम्बर 3 -- गारु, प्रतिनिधि। बारेसांढ़ प्रक्षेत्र के पहाड़कोचा ग्राम में रविवार की शाम पूर्व उप मुखिया तुलसीदास यादव के घर से वन विभाग की टीम व बारेसाढ़ थाना के संयुक्त छापामारी अभियान में अवैध लकड़ी का चिरान जब्त किया। प्रभारी वन पाल परमजीत तिवारी ने बताया कि बारेसाढ़ वन क्षेत्र से भारी मात्रा मे लकड़ी के चिरान को घर में छिपाकर रखने व तस्करी करने की सूचना मिली थी। जिसके बाद टीम बनाकर छापामारी अभियान चलाया। जिसमे काला शीशम, बीया, सागवान, सखूआ के करीब 40 चिरान जब्त किया गया। उन्होने कहा कि यह अभियान आगे भी चलता रहेगा। फिलहाल आरोपी फरार है। छापमारी में वन विभाग के प्रभारी वनपाल परमजीत तिवारी, वनरक्षी सुनील उरांव, ट्रेकर विकाश प्रसाद,इमरान अंसारी,मुखराज यादव समेत बारेसाढ़ थाना प्रभारी प्रभात कुमार दास अपने दल बल के साथ मौजूद थे। बताते चले ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.