अल्मोड़ा, दिसम्बर 10 -- वन विभाग ने गुलदार प्रभावित छाना गांव, पत्नियानेल के ग्राम मटेना, कफड़खान के दक्षिणी बिनसर क्षेत्र और पोखरी में गश्त की। इस दौरान लोगों को एहतियात बरतने को कहा। रेजर मोहन राम आर्या ने बताया कि इन क्षेत्रों में लगातार गुलदार की चहलकदमी दिखाई दे रही है। लोगों से प्रकाश व्यवस्था रखने, झाड़ियों कटान करने को कहा गया है। साथ गुलदार दिखाई देने पर वन्यजीव हेल्पलाइन नंबर 18008909715 में सूचना देन का कहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...