मिर्जापुर, सितम्बर 6 -- मिर्जापुर, संवाददाता । जिले के जिगना थाना क्षेत्र के परमानपुर गांव के गंगा घाट पर गुरुवार की शाम प्रकृतिक का अनोखा नजारा दिखा। गंगा नदी से अचानक पानी की बूंदे उपर की तरफ उठने लगी। गंगा की लहरों से आसमान की तरफ उठ रहा जल स्तंभ बादलों में समा गए। यह प्रक्रिया करीब आधे घंटे तक होती रही। इसी बीच नदी किनारे मौजूद युवाओं ने इस अद्भुत पल को अपने मोबाइल में कैद कर लिए और इसका वीडियो वायरल कर दिए। वीडियो सामने आते ही बड़ी संख्या में लोग गंगा किनारे पहुंच कर इस अद्भुत पल का लुत्फ उठाया। ग्रामीणों का कहना है कि पहली बार ऐसा दृश्य दिखा। सभी लोग हैरान है। बीएचयू के मौसम विशेषज्ञ प्रो. मनोज कुमार श्रीवास्तव का कहना है कि यह पूरी तरह प्राकृतिक घटना है। वातावरण में ज्यादा नमी और हवा के दबाव में बदलाव के कारण जल स्तंभ नदी या समुद्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.