नई दिल्ली, दिसम्बर 15 -- नई दिल्ली, व.सं। राजधानी के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले छात्रों की क्षमता में सुधार लाने के लिए 'निपुण संकल्प' कार्यक्रम शुरू किया गया है। इस पहल के तहत छात्रों में पढ़ने, लिखने और गणित के कौशल को मजबूत किया जाएगा। शिक्षा निदेशालय के मुताबिक, इस कार्यक्रम में कक्षा एक से आठवीं तक के छात्र शामिल होंगे। इस पहल का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि सभी छात्रों को बुनियादी कौशल प्राप्त हो।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...