जहानाबाद, फरवरी 14 -- कुर्था, निज संवाददाता नदौरा पंचायत के उत्क्रमित मध्य विद्यालय सीमुआरा में अरवल जिला के जिला संगठन आयुक्त राजेश कुमार की देखरेख में प्रवेश सोपान का समापन समारोह सम्पन्न हो गया l प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे छात्र -छात्राओं के द्वारा बाल विवाह, दहेज प्रथा, शराबबंदी, बेटी बचाओ- बेटी पढ़ाओ, पर्यावरण,सोशल मीडिया इत्यादि पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किए गए। देश भक्ति भक्ति लोक नृत्य की प्रस्तुति भी की गई। मौके पर जिला संगठन आयुक्त राजेश कुमार ने बताया कि इस तरह के प्रशिक्षण के माध्यम से प्रवेश सोपान से लेकर राज्य पुरस्कार एवं राष्ट्रपति अवार्ड तक जाते हैं l इसके प्रमाण पत्र के माध्यम से सरकारी नौकरियों में सहूलियत मिलती है l जिसके माध्यम से रेलवे एवं अन्य सरकारी नौकरियों में इसका वेटेज मिलता है। शिक्षक मनोज कुमार, अजय कुमार, शिक्ष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.