जहानाबाद, जनवरी 6 -- पर्यावरण- अनुकूल जीवनशैली अपनाने के लिए करें प्रेरित एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम का हुआ आयोजन जहानाबाद, नगर संवाददाता। एसएस कॉलेज में भूगोल विभाग द्वारा एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत विशेष पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस पर्यावरणीय महत्व के अभियान में भूगोल विषय के स्नातक स्तर के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भूगोल विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. स्नेहा स्वरूप ने छात्र- छात्राओं को पर्यावरण के प्रति संवेदनशील होने तथा पर्यावरण- अनुकूल जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों के बीच हरित चेतना का निर्माण एवं विकास करना है, साथ ही ज़मीनी स्तर पर पर्यावरण जागरूकता को बढ़ावा देकर विभिन्न प्रकार के प्रदूषण से मुक्ति...