गोरखपुर, जनवरी 14 -- पिपराइच, हिन्दुस्तान संवाद। कोआपरेटिव इंटर कॉलेज पिपराइच के खेल मैदान में 26 दिसंबर को दिनदहाड़े छात्र सुधीर उर्फ भोला की हत्या के मामले में पुलिस ने सातवें आरोपी विनय को मंगलवार सुबह गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार हत्याकांड की साजिश में विनय की अहम भूमिका थी और उसी ने मुख्य आरोपी को पिस्टल उपलब्ध कराई थी। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। एसपी उत्तरी ज्ञानेंद्र कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी विनय पिपराइच नगर पंचायत के वार्ड नंबर एक मुड़ेरी गढ़वा का निवासी है। उसके खिलाफ पहले से लूट, हत्या का प्रयास, हत्या और गैंगस्टर एक्ट के कुल चार मुकदमे दर्ज हैं। मंगलवार को पिपराइच थाना पुलिस ने चिलुआताल क्षेत्र के झुंगिया चुंगी के पास से उसे गिरफ्तार किया। पुलिस जांच में यह स्...